पत्नी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पत्नी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 22 अगस्त 2009

तीज का उपवास

''तीज का उपवास ''

रात के ८ बजे...

आज फिर आ रही थी...

चीखने- चिल्लाने की आवाज....

हमारे होस्टल के पीछे वाली बस्ती से...

वही रोज की कहानी...

पति का दारू पीकर आना...

और पत्नी की हिंसक पिटाई...

गाली गलौज...

भाग - दौड़...

बच्चों की चीख पुकार...

सिसकियाँ..

और फिर...

डरावनी खामोशी...

कुछ नया नहीं था...

बस.....आज उस पत्नी ने...

पति की खुशहाली के लिए...

रखा था....

" तीज का उपवास " ..............वल्लभ ( सितम्बर १९८९)