'प्राइमरी स्कूल'
वो बस्ता.... वो पटरी...दुधिया... और स्याही...
वो मुंशी जी की चपत...
औ पंडी जी की डांट...
वो मास्साब का टोकना...
कि... कैसे नहाते हो?
यहां मैल बैठा है...
वहां मैल बैठा है...
वो पन्द्रहअगस्त और छबिच्जन्वरी...
वो लड्डू का लालच... और प्रभात फेरी....
शनिवार की बालसभा....
इतवार की छुट्टी...
पल भर में मिल्ली औ...
पल भर में कुट्टी...
दू के दू और दू दुनी चार....
पूरा सुनाने पे गुरूजी का प्यार...
बहुत याद आता है...
अपना पहला स्कूल....
कैथी गाँव का......वल्लभ (जुलाई १९८९)
'प्राइमरी स्कूल' .................
(कैथी गाँव, वाराणसी जिले में गंगा नदी के किनारे पर स्थित है)
पुरानी डायरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुरानी डायरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 17 अगस्त 2009
'प्राइमरी स्कूल'
सदस्यता लें
संदेश (Atom)